{"_id":"6675f557f8e84b257b0f9e54","slug":"girl-reached-lovers-house-drank-medicine-condition-critical-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-119475-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रेमी के घर पहुंची युवती, पी ली दवा हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रेमी के घर पहुंची युवती, पी ली दवा हालत गंभीर
विज्ञापन
- खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खेसरहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलवालगुनही गांव में प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवती प्रेमी के घर के लोगों के विरोध की वजह से बैग में रखे पथरी गलाने की सिरप पी ली। उसकी तबीयत खराब होने लगी तो पुलिस सीएचसी ले गई, वहां से डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के बेलवालगुनही निवासी सोनू का चार वर्ष पूर्व संतकबीरनगर के बखिरा थाने के नौधवा गांव में ऊषा गुप्ता पुत्री रामलाल से शादी हुई थी। इन दोनों से तीन वर्ष की साक्षी नाम की लड़की भी है। कुछ दिनों से सोनू व उसकी पत्नी में मन मुटाव चल रहा था। इस वजह से पत्नी बच्ची को लेकर मायका चली गई थी। इसी बीच में किसी के माध्यम से सोनू की मुलाकात जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सोनी से हुई। हालांकि सोनी भी शादीशुदा थी, किसी वजह से वह घर न जाकर मायका में ही रहती थी।
पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले सोनू व सोनी कोर्ट मैरिज के लिए अपील की थी। सोनू की आख्या खेसरहा थाने से मांगी गई थी। थाने से सोनू शादीशुदा व एक बच्चा होने का विवरण दिया गया था, जिसकी वजह से कोर्ट मैरिज नहीं हो सकी। इधर अब कुछ दिनों से सोनू पहली पत्नी के संपर्क में आ गया और एक सप्ताह पहले उसे लेकर मुंबई चला गया। एक दिन पूर्व सोनू की प्रेमिका सोनी बेलवालगुनही गांव पहुंचकर उसके घर में रहने के लिए दबाव बना रही थी।
विज्ञापन
इसके लिए पुलिस से मदद भी मांगी । इसके पास कोई ठोस साबूत न होने से पुलिस ने इन्कार कर दिया। शुक्रवार को युवती ने बैग में रखे पथरी गलाने वाली कोई सिरप पी ली। पुलिस ने सीएचसी खेसरहा ले गए, वहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने बताया कि वह घर वालों पर दबाव बनाने के लिए पथरी गलाने की कोई होम्योपैथिक सिरप पी ली। उसका इलाज चल रहा है।