{"_id":"64d7c02a6d4fddc36b00aab6","slug":"girl-injured-in-bike-accident-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-2933-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर से बालिका जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर से बालिका जख्मी
Sat, 12 Aug 2023 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 12 Aug 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के अलीदापुर के पास शनिवार शाम एक बाइक सवार ने सड़क पार कर रही है बालिका को टक्कर मार दिया। हादसे में वह जख्मी हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे,जहां प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
क्षेत्र के अलदीपुर गांव के टोला परैया निवासी महक (12) पुत्री बबलू शनिवार को गांव से गुजरने वाली सड़क को पार कर रही थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस संबंध में एसओ चिल्हिया अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। बाइक कब्जे में है, तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।