{"_id":"644d6724e12061c5330b5264","slug":"girl-gang-raped-found-unconscious-in-garden-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1007-146297-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, बाग में बेहोश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, बाग में बेहोश मिली
Sun, 30 Apr 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक युवती अर्धनग्न हाल में गांव के एक बाग में बेहोशी की हालत में मिली। उसके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे। गंभीर हाल में उसे जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पीड़िता के पिता ने पिटाई और सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
चिल्हिया थाना क्षेत्र की एक 20 वर्षीय युवती शनिवार सुबह गांव के बाग में बेहोशी की हालत मिली। सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच, किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। पीड़िता के पिता भी मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ युवती को जिला अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने की वजह से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़िता के पिता ने चिल्हिपुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसओ चिल्हिया शिवधारी ने बताया कि पिता ने मारने-पीटने और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
घटना स्थल पर पहुंचे आलाधिकारी
घटना की जानकारी मिलने के बाद चिल्हिया पुलिस के साथ ही एएसपी सिद्धार्थ मौके पर पहुंचे। यहां फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर मिले कपड़े आदि का नमूना लिया। कुछ देर बार एसपी अमित कुमार आनंद भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी घटना स्थल की जांच की और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
अपराध करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। हर बिंदु से पड़ताल की जा रही है। जो भी इसमें शामिल होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही अपराध करने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे।