{"_id":"670581c360c2026250007244","slug":"girl-dies-after-curtain-gets-stuck-around-her-neck-while-playing-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1041-710977-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खेलते समय बालिका के गले में फंसा परदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खेलते समय बालिका के गले में फंसा परदा, मौत
विज्ञापन
- ढेबरुआ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़नी। नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नंबर तीन लोहिया नगर में मंगलवार शाम खेलते समय दरवाजे का परदा गले में फंस जाने से आठ साल की मासूम की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजन सदमे में हैं।
जानकारी के अनुसार, लोेहिया नगर निवासी विजय कुमार की आठ वर्षीय बेटी वैष्णवी मंगलवार शाम करीब चार बजे घर में खेल रही थी। परिवार के सदस्य अलग कमरे में थे। वैष्णवी इस दौरान दरवाजे के परदे को गले में डालकर खेलने लगी। उसी से वह झूल रही थी, तभी अचानक गले में कसाव के कारण अचेत हो गई।
परिवार वाले उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी ले गए, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएचसी की डॉक्टर निवेदिता यादव ने बताया कि मासूम की मौत की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बच्ची के पिता से अंडरटेकिंग पत्र लेकर बच्ची की लाश उन्हें सौंप दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष ढेबरुआ संतोष कुमार सिंह का कहना है कि यह एक हादसा है। घर वाले अगर कोई कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।