{"_id":"63fa42c89070e95abc024f94","slug":"girl-died-in-suspicious-situation-siddharthnagar-news-c-7-1-66960-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संदिग्ध हाल में किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संदिग्ध हाल में किशोरी की मौत
Sat, 25 Feb 2023 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 25 Feb 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
- कमरे में फंदे से लटका मिला शव, उसका थाना क्षेत्र के महुलानी गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुलानी गांव में संदिग्ध हाल में किशोरी की मौत हो गई। शनिवार सुबह कमरे में छत के कुंडे से बेल्ट के सहारे लटकता उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के महुलानी गांव निवासी नंदिनी (14) परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लखनऊ में रहती थी। बताया जा रहा है कि वहां पर वह सिलाई-कढ़ाई सिख रही थी। कुछ दिन पहले ही वह गांव में आई थी। शुक्रवार रात को वह खाने के बाद कमरे में सो गई।
शनिवार सुबह कमरे में छत के कुंडे के सहारे लटका शव मिला। शव देखने के बाद परिजन विलाप करने लगे। आवास सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुुंच गई। घटना के बारे में जानकारी लेने के साथ ही शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ उसका दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि नंदिनी लखनऊ में रहती थी। अभी कुछ दिन पहले ही यहां आई थी, खुदकुशी की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।