फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   GGIC Titi

जिले का मॉडल स्कूल बनेगा जीजीआईसी तेतरी

Thu, 21 Dec 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 21 Dec 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
GGIC Titi
शहर में जीजीआईसी स्कूल का भवन, जो बनेगा मॉडल। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के दिन अब बहुरने वाले हैं। यह जिले का पहला मॉडल स्कूल बनेगा। ऐसा सरकारी स्कूल जिसमें हर तरफ सीसी टीवी कैमरे होंगे। बाउंड्री बनेगी और बायो मेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम होगा। परिसर को रंग-बरंगे फूलों से सजाया जाएगा। शौचालय बनेंगे। बेंच-कुर्सी और अन्य फर्नीचर की व्यवस्था सुदृढ़ होगी। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के निर्देश पर स्कूल के कायाकल्प की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में 250 छात्राएं पंजीकृत हैं। शिक्षक-कर्मचारियों की कमी से जूझता स्कूल समस्याओं से घिरा हुआ है। मुख्यालयपर बालिका शिक्षा का एकमात्र शिक्षण संस्थान होने के बावजूद यहां की जरूरी सुविधाओं की अनदेखी होती रही है। अब प्रदेश सरकार ने कन्या इंटर कॉलेज की दशा बदलने का फैसला लिया है। सूबे के चुनिंदा जिलों से चयनित स्कूलों में जिले के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को भी शामिल किया है। इस स्कूल को मॉडल के रूप में पूरे जिले में पहचान दिलाई जाएगी। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के निर्देश पर विद्यालय को मॉडल बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही विद्यालय नए कलेवर में दिखने लगेगा। इस संबंध में प्रधानाचार्य बंदनी सचान ने बताया कि विद्यालय को मॉडल विद्यालय बनाने का पत्र आया है। रूपरेखा बनाई जा रही है, उच्चाधिकारियों से परामर्श के बाद जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed