फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Get your admit card online, the exam is tomorrow

Siddharthnagar News: ऑनलाइन निकालो प्रवेश पत्र कल है परीक्षा

Thu, 24 Jul 2025 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Get your admit card online, the exam is tomorrow
- यूपी बोर्ड की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र बोर्ड पर अपलोड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र बोर्ड पर अपलोड हो गया है। छात्र पोर्टल से लाेड करके प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। सीसीटीवी कैमरे और मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा संपन्न होगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले बच्चों को एक विषय की परीक्षा देने का अवसर मिलता है। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट में आवेदन मांगा गया था। इसमें हाईस्कूल में 112 और इंटरमीडिएट में 262 छात्रों ने आवेदन किया था। 26 जुलाई को परीक्षा प्रस्तावित है।
विज्ञापन

इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सीसी कैमरे की निगरानी में परीक्षा संप्पन होगी। इसमें हाईस्कूल सुबह 8:15 से 11:30 बजे तक। वहीं इंटरमीडिएट दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक होगी। मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा होगी। इस संबंध में डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी कर ली गई है। परीक्षा सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed