फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   geaser gas cylinder blast

गीजर गैस सिलेंडर में विस्फोट, तीन घायल

Mon, 27 Jan 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
geaser gas cylinder blast
ेपाल के कृष्णानगर में गैस गिजर से लगी आग में जला समान - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
फोटो-110
विज्ञापन

गीजर गैस सिलिंडर में विस्फोट, तीन घायल
नेपाल के कृष्णानगर कस्बा के वार्ड नंबर दो में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बढ़नी। नेपाल के सीमावर्ती नगर पालिका कृष्णानगर में गीजर गैस सिलिंडर के विस्फोट होने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। तीन लोग घायल हो गए, घायलों का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
कृष्णानगर कस्बे के वार्ड नंबर दो निवासी नीलम क्षेत्री व उनकी बेटी सीरिया जीसी अपने आवासीय मकान में ब्यूटी पॉर्लर चलाती हैं। रविवार को उसने नहाने के लिए गीजर से अटैच गैस सिलेंडर को आन किया तो रेगुलेटर से तेज रिसाव होने लगा। घबरा कर नीलम ने सहायता के लिए बगल की दुकान पर काम कर रहे बढ़नी ब्लॉक के डढ़उल गांव निवासी रामू यादव को आवाज दी। रामू ने घर में पहुंचकर जैसे ही गैस बंद करना चाहा तभी गीजर में विस्फोट होने के साथ आग लग गई। इस घटना में नीलम की रिश्तेदारी में आए कुलबहादुर कार्की और रामू गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट इतना तेज था कि मकान की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और मकान में रखा सामान टीवी, फ्रीज, बेड व बिस्तर आदि जल गए। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में आठ माह की मासूम झुलसी
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के टड़िया बाजार गांव में सोमवार की सुबह संदिग्ध हाल में एक आठ माह की मासूम झुलस गई। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। क्षेत्र के टड़िया बाजार गांव निवासी सदम की आठ माह बेटी जुवैदा को उसी परिवार एक सदस्य घुमा रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह संदिग्ध हाल में मासूम झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक इलाज के बाद स्थिति में सुधार है। जलने का कारण अलाव बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed