{"_id":"6872a49e1cee6a91a50e665a","slug":"gbca-red-beat-blue-by-seven-wickets-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-141033-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जीबीसीए-रेड ने ब्लू को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जीबीसीए-रेड ने ब्लू को सात विकेट से हराया
विज्ञापन
-शनिवार की देर शाम को जीबीसीए-रेड व ब्लू के बीच खेला गया एक दिवसीय मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार की देर शाम को जीबीसीए-रेड व ब्लू के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें रेड ने ब्लू को सात विकेट से हरा दिया। नौगढ़ की तरफ बेहतर प्रदर्शन करते हुए शिवकुमार ने तीन विकेट चटकाए।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीबीसीए-ब्लू ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 167 रन बनाए। इसमें नीरज ने 46 रन, अवधेश ने 33 रन व आदिल ने 25 रन बनाए। रेड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवकुमार ने तीन विकेट, रोहित ने दो विकेट व शरद ने एक विकेट चटकाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रेड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में से 16.5 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें अशफाक ने 45 रन, अर्जुन ने 38 रन व घनश्याम ने 26 रनों की पारी खेली। ब्लू की तरफ से गेंदबाजी करते हुए धीरज ने तीन विकेट, अरनव ने दो विकेट व सुयश ने एक विकेट चटकाए। इस दौरान विवेक त्रिपाठी, विपिन मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।