{"_id":"688274ca75b8f24df805043a","slug":"gbca-beat-lakshmi-cambridge-by-59-runs-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-141639-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जीबीसीए ने लक्ष्मी कैंब्रिज को 59 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जीबीसीए ने लक्ष्मी कैंब्रिज को 59 रनों से हराया
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट में बल्लेबाजी करते खिलाड़ी। संवाद
-जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ एक दिवसीय मैत्री मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जीबीसीए सिद्धार्थनगर व लक्ष्मी कैंब्रिज अकादमी के बीच एक दिवसीय मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें जीबीसीए सिद्धार्थनगर ने लक्ष्मी कैंब्रिज अकादमी को 59 रनों से हरा दिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोलू विश्वकर्मा ने तीन विकेट चटकाए। इससे उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीबीसीए सिद्धार्थनगर ने निर्धारित 35 ओवर में से 31.5 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 211 रन बनाए। इसमें विकास यादव ने 56 रन, गोलू साहनी ने 38 रन, सत्येंद्र प्रताप ने 34 रन बनाए। लक्ष्मी कैंब्रिज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मो. कैफ ने तीन विकेट, इंद्रेश्वर यादव व रवि निषाद ने दो-दो विकेट और आदित्य वर्मा व विनय शर्मा ने एक-एक विकेट लिए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी लक्ष्मी कैंब्रिज अकादमी ने निर्धारित 35 ओवर में से 33.1 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 152 रन बनाए। इससे जीबीसीए सिद्धार्थनगर ने लक्ष्मी कैंब्रिज की टीम को 59 रनों से हरा दिया। लक्ष्मी कैंब्रिज की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विनय शर्मा ने 43 रन, आदित्य वर्मा ने 28 रन व मो. कैफ ने नौ रन बनाए।
विज्ञापन
जीबीसीए सिद्धार्थनगर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गोलू विश्वकर्मा ने तीन विकेट, गोलू साहनी व अभिमन्यु सैनी ने दो-दो विकेट और शमशाद अली व मनीष यादव ने एक-एक विकेट लिए। इस दौरान विपिन मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।