{"_id":"684b195d17d3f20e310f88d3","slug":"gave-overdose-of-sleeping-medicine-to-husband-by-pretending-to-be-medicine-for-fever-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-139254-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बुखार की दवा बताकर पति को दी नींद की ओवरडोज दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बुखार की दवा बताकर पति को दी नींद की ओवरडोज दवा
विज्ञापन
- दवा खाने से जब बेसुध हुआ तो हाथ पैर बांधकर नदी में बहाया
- पुलिस की जांच में बात आई सामने, हत्या की हर तरफ चर्चा
- ढेबरुआ थाना क्षेत्र के रेहकट गांव के टोला जनरगढ़वा निवासी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर/ तुलियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र रेकहट गांव के टोला नजरगढ़वा निवासी कन्नन हत्याकांड में नए- नए तथ्य सामने आ रहे हैं। उसकी हत्या साजिश और क्रूरता पूर्वक की गई। वह बुखार से पीड़िता था। उसकी अच्छी तरह से दवा कराने के बजाय बुखार की दवा के बहाने नींद की ओवरडोज दे दी गई। बेसुध हाेने के बाद हाथ पैर बांध दिए गए और नदी में बहा दिया गया। ताकि अगर होश में आए तो भी वह बच न सके।
कन्नन संगीता पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करता था। उसके लिए सब कुछ करने को तैयार रहता था। उसके विश्वास का संगीता ने गला घोंट दिया और उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। ढेबरुआ थाना क्षेत्र रेकहट गांव के टोला नजरगढ़वा निवासी कन्नन हत्याकांड सोमन और राजा रघुवंशी की तरह से देश स्तर पर चर्चा का केंद्र बन गया है। केस में फर्क इतना है कि वह पढ़े लिखों का हाई प्रोफाइल मामला है, जिससे अलग तरीके से सुपारी देकर अंजाम तक पहुंचाया गया। जबकि, यह एक गांव देहात की कम पढ़ी लिखी गैर के इश्क में पागल महिला का है। लेकिन, हत्या करने में दिमाग उसी हाईप्रोफाइल केस की तरह से लगाया। पर छिप नहीं सका और आठ दिन के अंदर ही खुलासा हो गया।
पुलिस को उसके कार्य व्यवहार और आरोपी प्रेमी का उसके घर से मिले शादी के कार्ड से शक गहरा गया और पुलिस की पूछताछ में वह टूट गई और सारी सच्चाई बता दी। वहीं, राजा रघुवंशी और सोनम के मामले में कई दिनों तक जांच के बाद तथ्य पर तथ्य सामने आते रहे और आखिर में पत्नी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। कन्नन हत्याकांड को पर्दाफाश हो गया। संगीता और उसका प्रेमी अनिल उर्फ विवेक सलाखों के पीछे चले गए। इसमें कुछ न कुछ चौकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो कन्नन की पत्नी संगीता ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि जब वह पति को लेकर बलरामपुर गई थी तो उसके पति को हल्का बुखार था। दवा की आड़ में उसने उसे नींद की कई गोलियां दे दीं। इसके बाद जब वह बेहोश हो गया तो उसका हाथ-पैर बांध कर राप्ती नदी में फेंक दिया। उसने साजिश के मुताबिक ढ़ेबरुआ थाने में पति की गुमशुदगी की तहरीर दी।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ढेबरुआ अनुज कुमार सिंह का कहना है कि कन्नन हत्याकांड में शामिल उसकी पत्नी और प्रेमी को गिफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।