{"_id":"64bd60a910a93cacfe079a06","slug":"gave-a-message-to-create-a-clean-environment-by-planting-saplings-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-1893-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पौधरोपण कर स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पौधरोपण कर स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया
Sun, 23 Jul 2023 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 23 Jul 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। स्वच्छ वातावरण व संतुलित ऑक्सीजन के लिए पौधरोपण बहुत ही जरूरी है। जो पर्यावरण प्रदूषण को रोकने में सहायक होते हैं। यह बातें, रविवार को भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया के परिसर में पौधरोपण के दौरान अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने उपस्थित लोगों से कहीं।
सीएचसी सिरसिया के परिसर में अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने 20 पौधे लगाए। इसी क्रम में भजपा भनवापुर के मंडल अध्यक्ष विनय कुमार पाठक के नेतृत्व में कुनगाई गांव पौधा लगाया गया। महनुआं खास के ग्राम प्रधान नजीबुल्लाह खान ने ग्राम पंचायत में 50 पौधों का रोपण किया। गड़ावर में ग्राम प्रधान भीम चौधरी ने 55 पौधा लगाया। ग्राम पंचायत महतिनियां खुर्द में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद उर्फ लालजी शुक्ल के साथ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भनवापुर लवकुश ओझा ने विद्यालय परिसर में 100 पौध लगाया। इस दौरान राधेरमण, दुर्गा त्रिपाठी, जोखई पांडेय, रामजनक, मेराज अहमद, प्रेम कुमार तिवारी, नागेंद्र कुमार, गणेश प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे।