{"_id":"650601071fdb3dfc8502445a","slug":"gav-inter-college-barhni-team-won-the-match-2-1-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-4798-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जीएवी इंटर कॉलेज बढ़नी की टीम ने 2-1 से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जीएवी इंटर कॉलेज बढ़नी की टीम ने 2-1 से जीता मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़नी ब्लॉक के गांधी आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ वॉलीबाॅल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बढ़नी ब्लॉक के गांधी आदर्श इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित जनपदीय माध्यमिक वॉलीबाॅल प्रतियोगिता के फाइनल में जीएवी इंटर कॉलेज बढ़नी की टीम ने सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज की टीम को 2-1 से पराजित कर प्रतियोगिता जीत लिया। विधायक विनय वर्मा ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया।
बढऩी में स्थित गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज के परिसर में शनिवार को आयोजित फाइनल मैच काफी कांटे का रहा। पहला सेट सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज ने जीता, जबकि आखिरी दोनों सेट जीएवी इंटर कॉलेज ने जीतकर खिताबी मुकाबला जीत लिया। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। केवल उन्हें निखारने की जरूरत है। खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान बनवाने की प्रक्रिया चल रही है।
इस दौरान प्रबंधक डॉ. राकेश प्रताप शाह, जेडी बस्ती डॉ. ओमप्रकाश मिश्र, डीआईओएस उपेन्द्र कुमार, प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा, राजकुमार शाही, प्रदीप कमलापुरी, मो. मुस्तफा, लवकुश चौधरी, अजय वरुण, आनंद सिंह और अशोक पासवान आदि मौजूद थे।