फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Gas shortage is not decreasing... consumers are forced to stand in line.

Siddharthnagar News: नहीं कम हो रही गैस की किल्लत... लाइन में लगने को विवश हैं उपभोक्ता

Fri, 08 May 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 08 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Gas shortage is not decreasing... consumers are forced to stand in line.
इटवा कस्बे की एजेंसी पर सुबह ही लग गई लंबी कतार, धूप से लोग परेशान
विज्ञापन

इटवा। कस्बे की गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं की कतार छोटी नहीं हो पा रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि ऐसा गैस सिलिंडर के वितरण में की जा रही अनियमितताओं के चलते यह समस्या बनी हुई। बृहस्पतिवार को सुबह से दोपहर तक धूप के बाद भी उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय कस्बे के गैस एजेंसी के पास लगभग 26 हजार उपभोक्ताओं की संख्या है। इसके चलते यहां साप्ताहिक बंदी को छोड़कर आए दिन लगभग नौ सौ के आसपास गैस सिलिंडर की आपूर्ति हो रही है। इसके बावजूद यहां उपभोक्ताओं की लग रही लाइन कम होने के बजाय दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को ऐसे ही कतार में लगे उपभोक्ता जमाल अहमद ने बताया कि तीन दिन से आ रहा हूं। लेकिन, जैसे ही कार्यालय में प्रवेश करने की बारी आती है। एक ही जवाब मिलता है कि गैस सिलिंडर खत्म हो गया है। लोगों में चर्चा थी कि बृहस्पतिवार को लगी यह लाइन 19 अप्रैल की बुकिंग के उपभोक्ताओं की थी। जो बुकिंग के बाद बिना दिए गैस डिलीवर्ड के मैसेज को दिखाकर गैस सिलिंडर पाने के लिए लाइनों में लगे थे।
विज्ञापन

ऐसे उपभोक्ताओं का कहना है कि आखिर बुकिंग के बाद लाइन में क्यों लगना पड़ता है? मदरहवा निवासी उपभोक्ता अलीम कहते हैं कि कार्यालय में 19 अप्रैल की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिलने की अनुमति मिलने पर करहिया पुल के पास स्थित मैदान में खड़ी गाड़ियों से सिलिंडर लेने जाना पड़ता है। वहां भी फुटकर नहीं है, कहकर एक हजार रुपये लेकर सिलिंडर दिया जा रहा है। पहाड़ापुर निवासी प्रमोद कनौजिया कहते हैं कि स्थानीय थाने के पास एक व्यक्ति तीन हजार रुपये में घरेलू और चार हजार रुपये में काॅमर्शियल गैस सिलिंडर की खुलेआम बिक्री कर रबी है। यह बिक्री गैस एजेंसी मालिक के संरक्षण में ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक जीतेंद्र सिंह का कहना है कि आरोप बहुत ही गंश्रसरा है। जांच की जाएगी। अगर गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed