फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Gas cylinder caught fire while cooking, four children burnt

Siddharthnagar News: खाना बनाते समय गैस सिलिंडर से लगी आग, चार बच्चे झुलसे

Thu, 21 Mar 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 21 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder caught fire while cooking, four children burnt
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के करौंदा मसिना गांव में मंगलवार रात भोजन बनाते समय गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। वहीं चार बच्चे मामूली रूप से पर झुलस गए।
विज्ञापन


क्षेत्र के करौंदा मसिना गांव निवासी कृष्ण कुमार गुप्त पत्नी की दवा लेने नौगढ़ गए थे। रात नौ बजे के आसपास उनकी बेटी ननिहाल से आए लोगों के लिए भोजन बना रही थी। अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। पहले बच्चों ने बुझाने का प्रयास किया, जिससे बेटी दीक्षा बेटा अतुल और रिश्तेदार जूली और आलोक के हाथ और पैर मामूली तौर पर झुलस गए।
विज्ञापन

आग बेकाबू होता देख बच्चे बाहर निकलकर शोर मचाने लगे। उसी समय गृहस्वामी कृष्ण कुमार गुप्त उर्फ सोखा भी आ गए। ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया। पीडि़त ने बताया कि सिलिंडर में गैस कम होने से आग पर जल्दी काबू पा लिया गया। लेकिन घर में रखा सारा सामान जल गया। बेटी और रिश्तेदार के बच्चों के पैर झुलस गए हैं। इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य है। इस संबंध में कोतवाल जोगिया अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर गया था। सिलिंडर में गैस कम होने से आग जल्दी बुझ गई। वरना बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed