{"_id":"6845cb27a820a0e8b60f62f4","slug":"gap-in-shahpur-bhojpur-damif-the-flow-increases-it-will-create-havoc-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-138973-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शाहपुर-भोजपुर बांध में गैप... राप्ती बढ़ी तो मचाएगी तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शाहपुर-भोजपुर बांध में गैप... राप्ती बढ़ी तो मचाएगी तबाही
Sun, 08 Jun 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के वीरपुर एहतमाली और कोहल गांव के पास बने शाहपुर भोजपुर बांध के उच्चीकरण के दौरान गैप छोड़ दिया गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस गैप से हर साल राप्ती नदी के बाढ़ में जहां किसानों का सैकड़ों बीघा धान की फसलें नष्ट हो जाती है, वहीं लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। लोगों ने बांध में छोड़े गैप को भरवाने की मांग की है।
ब्लाॅक क्षेत्र के वीरपुर एहतमाली व कोहल गांव के पश्चिम से होकर राप्ती नदी जाती है। दोनों गांवों को बाढ़ से सुरक्षा के लिए बांध का एक मीटर उच्चीकरण कराया जाना था। दोनों गांवों के बीच करीब डेढ़ सौ मीटर के गैप को भी भरना था। ठेकेदार ने मनमानी करते हुए बांध करीब आधा मीटर से कम ऊंचा कर कोरम पूरा कर दिया। इतना ही नहीं दोनों गांवों के बीच करीब डेढ़ सौ मीटर का गैप भी नहीं भरा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
गांव के अशोक श्रीवास्तव, सांवल प्रसाद, महेश शर्मा, राजू गौतम, नीतीश आदि ने बताया कि हम लोगों ने ठेकेदार से गैप को भरने के लिए कहा था। लेकिन, उसने कहा अगले साल भरा जाएगा। वहीं, एक मीटर ऊंचा बांध बनाने के जगह केवल आधा मीटर से भी कम ऊंचा कर अपना कोरम पूरा कर भाग गया।
विज्ञापन
अगर बांध को मानक के अनुसार ऊंचा व गैप को नहीं भरा गया तो इस बार भी हम लोग बाढ़ से तबाही का शिकार हो सकते हैं।