फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   gangster on mother daughter

Siddharthnagar News: महिला की पीटकर हत्या करने वाली मां-बेटी बनीं गैंगस्टर

Wed, 01 Nov 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 01 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
gangster on mother daughter
फोटो- है
विज्ञापन

जमीन पर गिरा कटहल उठा लेने पर लकड़ी के टुकड़े से वार कर ले ली थी महिला की जान

जेल में हैं सभी आरोपी, मां-बेटी के साथ पति व पुत्र भी गैंगस्टर बने

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के गोनहा गांव में 19 मई की रात हुई थी हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के गोनहा गांव में 19 मई की रात महिला की पीटकर हत्या करने की आरोपी मां-बेटी और पिता-पुत्र गैंगस्टर बन गए। चारों पर पुलिस ने संगठित अपराध करने के मामले में यह कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसा है। मौजूदा समय में चारों जेल में बंद हैं। पुलिस ने इसलिए गैंगस्टर बनाया है कि केस मजबूत हो और मामले में जल्द आरोपियों को सजा मिल सके।

चोरी, लूट, डकैती, जानलेवा हमला, हत्या सहित अन्य प्रकार वह अपराध, जिसमें एक से अधिक लोग शामिल होकर अपराध कारित करते हैं। उसे संगठित अपराध की श्रेणी में रखा गया है। संगठित होकर किसी अपराध काे करने वालों पर शिकंरा कसने और आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई करती है। गैंगस्टर लगाने के बाद पुलिस न्यायालय में ठोस पैरवी करती है। ताकि अपराध करने वालों को सजा मिल सके।
विज्ञापन

इसी के तहत जोगिया कोतवाली की पुलिस ने 19 मई को क्षेत्र के गोनहा गांव में कटहल तोड़ने के लिए हुए हत्याकांड के आरोपी मां किसालवती, बेटी सोनम उर्फ गोलकी और पति बरसात और पुत्र तौलन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। संगठित अपराध करने के मामले की कार्रवाई करके पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा सका है। मां और बेटी के गैंगस्टर बनने की चर्चा है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने बताया कि संगठित अपराध करने के मामले में हत्या करने के चार आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह है गोनहा में हुआ घटनाक्रम

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के गोनहा गांव में 19 मई को देर शाम बासमती (45) पत्नी राजू पर गांव के ही बरसाती और उनके परिवार के लोग आरोप लगाने लगे की वह उसके पेड़ से कटहल तोड़कर लाई है। इस बात पर दोनों परिवारों में विवाद भी हुआ। मृतका ने डाॅयल-112 पर मारपीट करने की जानकारी देते हुए सहायता मांगी। आरोप है कि पुलिस गांव में आई जरूर, लेकिन पकड़कर ले जाने की बजाय समझाकर चली गई।
पुलिस के जाने के कुछ ही देर बाद बरसाती परिवार के साथ मौके पर पहुंच गया और बासमती पर हमला बोल दिया। सिर पर कई बार लकड़ी के टुकड़े से वार कर दिया। इससे घटनास्थल पर ही बासमती की मौत हो गई। बचाने के लिए गई उसकी बेटी फूला (13) को भी पीट दिया। इससे उसके सिर और हाथ में चोट आई है। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसमें पुलिस ने सक्रियता दिखाई होती तो शायद मां जीवित होती और बहन अस्पताल में न होती।

पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके जेल भेज दिया था। अब उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।



विधि विशेषज्ञ की राय
गैंगस्टर की कार्रवाई केवल उन्हीं अपराधियों व मामलों में नहीं की जाती है, जिनके अपराध की लिस्ट लंबी हो, बल्कि अपराध की गंभीरता के आधार पर गैंगस्टर की कार्रवाई पुलिस कर सकती है। जैसे कि कभी कोई अपराध न किया हो और हत्या सहित अन्य जघन्य अपराध गिरोह बनाकर कर दिया। इसमें गैंगस्टर की कार्रवाई पुलिस कर सकती है। क्योंकि यह एक साथ मिलकर किए गए अपराध की श्रेणी में आता है।

-नीरज श्रीवास्तव, विशेष लोक अभियोजक गैंगस्टर, जनपद न्यायालय सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed