{"_id":"61a7afb3ad4f1662207bc047","slug":"gangster-on-four-accused-of-animal-smuggling-siddharthnagar-news-gkp41832342","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करी के चार आरोपितों पर लगा गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करी के चार आरोपितों पर लगा गैंगस्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु तस्करी के चार आरोपितों पर गैंगस्टर
सिद्धार्थनगर। पुलिस मुठभेड़ में तीन माह पहले एसओजी और सदर पुलिस के हत्थे चढ़े चार पशु तस्करी के आरोपितों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक पशु तस्करी करने वाला यह गिरोह काफी समय से इस कार्य में लिप्त था
एसओजी और सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 13 सितंबर को सनई पकड़ी मार्ग स्थित बिनैका गांव के पास मुठभेड़ में चार पशु तस्करों को दबोच था। पुलिस के मुताबिक यह अंतरजनपदीय गिरोह है और पूर्व में पशु तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया। गैंग बनाकर अपराध करने के मामले में पुलिस की पहल पर डीएम दीपक मीणा ने चारों आरोपितों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की है।
पुलिस ने लिखा पढ़ी कर मोहर्रम अली निवासी बेलहवा जंगल बिहुली बंजारा टोला थाना पीपीगंज, सिराज निवासी बेलहवा जंगल बिहुली बंजारा टोला थाना पीपीगंज, तौफक निवासी बेलहवा जंगल बिहुली बंजारा टोला थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर, धर्मदेव निवासी बिलरियागंज थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। एएसपी सुरेश चंद रावत ने बताया कि गैंग बनाकर अपराध करने के मामले में चार पशु तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। गैंग बनाकर अपराध करने वालों की सूची तैयार की जा रही है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।