{"_id":"65bc15f33c4ba5a29b0c6154","slug":"ganeshpur-team-victorious-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-112223-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बसंतपुर को 47 रन से हराकर गणेशपुर की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बसंतपुर को 47 रन से हराकर गणेशपुर की टीम विजयी
Fri, 02 Feb 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के झरुआ में जेसीसी क्रिकेट क्लब झरुआ के तत्वावधान में आयोजित तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान उद्घाटन मैच गनेशपुर व बसंतपुर के बीच खेला गया। जिसमें गणेशपुर की टीम ने 47 रनों से बसंतपुर को हराकर मैच अपने नाम किया।
गणेशपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर के खेल में तीन विकेट खोकर 110 रन बनाए। जवाब में बसंतपुर की टीम आठ विकेट खोकर 63 रन ही बना सकी। उद्घाटन मैच में गणेशपुर ने बसंतपुर को 47 रनों से हराकर अपने पक्ष में किया।
दूसरा मुकाबला जुगडिहवा व अड़वाडीह के बीच हुआ। जुगडीहवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर आठ ओवर खेलते हुए छः विकेट गंवाकर 86 रन बनाए। विपक्षी टीम अड़वाडीह सभी विकेट खोकर 70 रन ही बना सकी। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी भी विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ सौहार्द भी स्थापित होता है। ऐसे खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान ग्राम प्रधान वीरेंद्र प्रताप जायसवाल, जेसीसी अध्यक्ष नूर मोहम्मद, अजहर अली, धर्मेंद्र जायसवाल, योगेंद्र जायसवाल, घनश्याम मिश्र आदि मौजूद रहे।