फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ganesh Mahotsav concludes with havan-puja and idol immersion

Siddharthnagar News: हवन-पूजन व मूर्ति विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव का समापन

Thu, 28 Sep 2023 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Mahotsav concludes with havan-puja and idol immersion
नगर पंचायत बिस्कोहर में निकाली गई विसर्जन शोभायात्रा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नौ दिवसीय गणेश महोत्सव का बुधवार को हवन-पूजन व मूर्ति विसर्जन के साथ समापन हो गया। इसके बाद भक्तों ने गणेश प्रतिमा को नगर भ्रमण के बाद नगर के मंगल बाजार व बाबू पोखरे में विसर्जित किया गया।

नगर पंचायत बिस्कोहर के परशुराम नगर में गणेश पूजा समारोह, दक्षिण डिहवा पर नव युवा एकता गणेश पूजा समारोह, कश्यप टोला में गणेश उत्सव समिति के तरफ से 19 सितंबर गणेश चतुर्थी को सिद्धिविनायक की प्रतिमा को विराजमान कर नौ दिवसीय गणेश महोत्सव की शुरुआत की थी। बुधवार को गणेश महोत्सव के पूर्ण होने पर भक्तों ने हवन-पूजन कर समापन किया। इसके पश्चात सिद्धिविनायक की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराने के बाद नगर स्थित बाबू पोखरा में देर रात विसर्जित किया। इस दौरान सीताराम पांडेय, प्रिंस पांडेय, राजीव पांडेय, जैकी पांडेय, राजा पांडेय, सत्यम मिश्रा, दुलारे पासवान, अमन गुप्ता, बहलू कश्यप , अर्जुन कश्यप , लवकुश कश्यप , सूर्य लाल , रामदास चौहान , प्रेम बहादुर पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed