{"_id":"66faf31f575760dac3059ea4","slug":"fungus-found-in-rice-before-reaching-kotedars-place-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-124981-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कोटेदार के यहां पहुंचने से पहले चावल में लगा फंगस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कोटेदार के यहां पहुंचने से पहले चावल में लगा फंगस
Tue, 01 Oct 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 01 Oct 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- बर्डपुर एफसीआई गोदाम से शोहरतगढ़ जाना था चावल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर एफसीआई गोदाम से शोहरतगढ़ क्षेत्र में कोटेदारों तक पहुंचाने के लिए भेजा गया राशन रास्ते में ही भीग गया और लापरवाही के चलते बोरों में ही फंगस लग गया। शोहरतगढ़ स्थित टोल प्लाजा के पास ट्रक में फंगस लगा चावल से भरा ट्रक खड़ा था।
इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया गया। इस मामले में जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को जांच करने का निर्देश दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शोहरतगढ़ टोला प्लाजा के पास खडे ट्रक के ड्राइवर से बात की तो उसने बताया कि यह दो दिन बारिश होने से गाड़ी नहीं खाली हुई। उसने अपना नाम राम निवास बताया। बताया कि ट्रक ड्राइवर हूं, बर्डपुर एफसीआई से चावल आया है। कोटेदारों को देना था, 48 घंटे बारिश होने से फंगस लग गया। इस संबंध में डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम सदर को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।