फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fruits and nutritious food boosted by encouraging

फल और पौष्टिक भोजन ने बढ़ाया हौसला

Fri, 12 Aug 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 12 Aug 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Fruits and nutritious food boosted by encouraging
अलीगढ़वा क्षेत्र के महदेवा कुर्मी गांव में शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं को भोजन कराया गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। हौसला पोषण योजना के तहत कुपोषित बच्चों व गर्भवती को पौष्टिक खाद्य पदार्थ वितरण का क्रम जारी है। शुक्रवार को भी विभिन्न क्षेत्रों में दूध, दही, घी व मौसमी फल देकर कुपोषण मिटाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बर्डपुर ब्लॉक के महदेवा कुर्मी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर 50 बच्चों व गर्भवती को हलुवा और मौसमी फल वितरित किया गया। वहीं, लोटन ब्लॉक के ग्राम कौलपुर ग्रांट के टोला निबिहवा प्राथमिक विद्यालय के आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम और द्वितीय पर भोजन और फल वितरित किया गया। 
विज्ञापन

कौलपुर ग्रांट के प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम पर चार गर्भवती व कुपोषित बच्चों और द्वितीय आंगनबाड़ी केंद्र टोला मल्लाह डीह के पांच गर्भवती और चार कुपोषित बच्चों में तहरी, हलुआ और फल का वितरण किया गया। ग्राम प्रधान केश्व राजभर की देखरेख में प्राथमिक विद्यालय प्रथम आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका नीता देवी, पदुमती देवी द्वितीय आंगनबाड़ी केंद्र की गीता देवी, सहायिका महरुन्निशा, सहायक  अध्यापक मोहम्मद याकूब ने संयुक्त रूप से वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह देवपुर मस्जिदिया में भी 13 महिलाओं व बच्चों को भोजन व फल दिया गया। महदेवा खुर्द में ग्राम प्रधान मिसलावती देवी की देखरेख में 35 कुपोषित व गर्भवती को भोजन व फल दिया गया। वहीं जोगिया ब्लॉक के करौंदा मसीना गांव में 25 महिलाओं को ग्राम प्रधान विजयलक्ष्मी पांडेय, महेश पांडेय ने पौष्टिक खाद्य पदार्थ प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed