फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fraud of ten thousand by changing ATM card

एटीएम बदलकर दस हजार की ठगी

Fri, 29 Jan 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Fraud of ten thousand by changing ATM card
एटीएम कार्ड बदलकर दस हजार की ठगी
विज्ञापन

पीड़ित ने इटवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। एटीएम सेंटर में अजनबी की मदद लेना एक युवक को महंगा पड़ा। मदद के नाम पर अजनबी ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और खाते से दस हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग है।

चौखड़िया गांव निवासी विनोद चौधरी को शुक्रवार को दस हजार रुपये की जरूरत थी। रकम निकालने के लिए इटवा चौराहे पर स्थित एटीएम बूथ पर पहुंचे। एटीएम केंद्र पर रकम निकालने वालों की कतार लगी थी। वह भी कतार में खड़े हो गए। इस दौरान उनके पास खड़े युवक ने एटीएम कार्ड के बारे में बातचीत करनी शुरू कर दी। उन्होंने भी अपना कार्ड युवक को दे दिया। आरोप है कि अजनबी युवक ने धोखे से कार्ड बदल दिया और दूसरा एटीएम कार्ड उन्हें पकड़ा दिया। उन्होंने ध्यान नहीं दिया और वह युवक चला गया। अपनी बारी आने पर जब उन्होंने एटीएम में कार्ड डाला तो पिन गलत होने का मैसेज दिखाया। काफी प्रयास करने के बाद उन्हें कार्ड बदले जाने का एहसास हुआ। वह कुछ समझ पाते कि उनके फोन पर खाते से दस हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। उन्होंने तुरंत ही बैंक हेल्पलाइन पर कॉल कर एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस बाबत थानाध्यक्ष इटवा वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित ने लिखित शिकायत नहीं दी है, तहरीर मिलने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed