फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fraud of Rs 8.5 lakh in the name of getting a job by claiming to be an IPS

Siddharthnagar News: आईपीएस बता नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े आठ लाख की ठगी

Sun, 27 Apr 2025 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 8.5 lakh in the name of getting a job by claiming to be an IPS
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज पुलिस ने कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये से अधिक की ठगी के मामले में एक फर्जी आईपीएस अधिकारी सहित 10 लोगों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया है।
आरोप है कि खुद को आईपीएस बताने वाले ने झांसे में लिया। इसके बाद करीब आठ लाख रुपये ऐंठ लिए। जब लगा कि धोखा हुआ है तो तहरीर देकर गुहार लगाई। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मेहंदी हरदो निवासी मोनू सिंह ने एसपी को एक शिकायती पत्र दिया, जिसमें बताया कि उसके मौसा ( खड़क बहादुर सिंह) का देहांत 18 दिसंबर 2022 को होने पर ग्राम हरिनामपुर पोस्ट बृजमनगंज जिला महराजगंज गया था। उसी रात उसकी मौसी सुशीला सिंह और उनकी लड़की बबीता सिंह से संपर्क कर सुजय सिंह बघेल नाम का आदमी करीब रात 12:00 बजे आया। सुशीला सिंह ने बताया कि भैया आए हैं, जो पुलिस कप्तान हैं। उनकी ट्रेनिंग देहरादून उत्तराखंड में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुजय सिंह और जय सिंह हमारे घर कई बार आए। उन्होंने हमारी कंडीशन देखी और कहा कि हम तुम्हारी मदद करेंगे। उनकी बातों में आकर सरकारी नौकरी और आवास के लिए पैसा दिया। उन्होंने हमसे 825000/- (आठ लाख पच्चीस हजार रुपये) ऑनलाइन अकाउंट में ले लिए।

उन्होंने जिस तरह से पैसा मांगा हमने दे दिया। धीरे- धीरे दो साल बीत गए। उन्होंने न तो कोई नौकरी लगवाई और नहीं पैसा वापस कर रहे हैं। इस बात को लेकर कई बार उनके घर गए हमें डरा धमका कर भगा देते हैं। फिर मालूम हुआ कि यह फर्जी तरीके से आईपीएस बनकर लोगों से धोखाधड़ी करते हैं।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed