फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Four jewels and nine kilos of silver were stolen by breaking the shutters.

Siddharthnagar News: शटर तोड़कर चार गहने और नौ किलो चांदी की चोरी

Thu, 11 Jan 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Four jewels and nine kilos of silver were stolen by breaking the shutters.

विज्ञापन
शोहरतगढ़ के महला चौराहे पर स्थित है ज्वैलर्स की दुकान
सुबह आभूषण की दुकान खोलने पर कारोबारी को हुई जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़/खुनुवां। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला चौराहे पर बुधवार रात चोरों ने एक आभूषण की दुकान को निशाना बनाया। दुकान में लगे चैनल व शटर के लॉक को तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और पांच लाख रुपये से अधिक के गहने उड़ा दिए। तहरीर के अनुसार सोने के चार गहने और नौ किलो चांदी की चोरी हुई है। इस मामले में पहले दिन पुलिस को सुराग लगाने में कामयाबी नहीं मिली, जबकि फोरेंसिक टीम ने वैज्ञानिक परीक्षण के लिए सैंपल लिया है।

क्षेत्र के महला गांव निवासी संजय वर्मा के मुताबिक महला चौराहे पर उनकी ज्वैलर्स की दुकान है। सोने व चांदी के आभूषण का व्यापार करते हैं। रोज की तरह बृहस्पतिवार को शाम तक दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह लगभग साढ़े नौ बजे दुकान खोलने लिए दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का चैनल का ताला टूटा हुआ है। और चैनल के बाद लगे शटर का लॉक भी टूटा हुआ है। दुकान के अंदर घुसा तो देखा अंदर रखे 15 क्विंटल का लॉकर और तिजोरी गायब थी। उसी में नौ किलो के चांदी व चार सोने के आभूषण रखे हुए थे, जबकि लगे सीसीटीवी के कैमरे टूटे हुए हैं और सारा सामान बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन

पीड़ित ने घटना की सूचना देने के साथ ही लिखित तहरीर देकर सोने और चांदी का आभूषण चोरी होने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। इस संबंध थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि चोरी की घटना में पीड़िता ने तहरीर दी है। इस वारदात का खुलासा करने के लिए टीम जांच में जुट गई है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

पुलिस की गश्त का खुला पोल

ज्वैलर्स की दुकान में चोरी होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। लोगों में चर्चा है कि पुलिस की गश्त के बावजूद इतनी बड़ी चोरी हो गई, जिससे कोई सुरक्षित नहीं है। कुछ लोगों कहना है कि पुलिस केवल तस्करों को संरक्षण दे रही है। आए दिन स्मैक, चरस सहित अन्य सामानों की तस्करी हो रही है और पुलिस तस्करों से धन उगाही करने लिप्त है। अगर सही से रात्रि गश्त होती तो इतनी बढ़ी वारदात नहीं होती।




चोरी का केस दर्ज किया गया है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई है। घटना का खुलासा किया जाएगा।
-सिद्धार्थ, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed