फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Four injured, including a child, sheep bike rider in standing dumper, two critical condition

Siddharthnagar News: खड़े डंपर में भिड़े बाइक सवार एक बच्ची समेत चार घायल, दो की हालत चिंताजनक

Tue, 15 Apr 2025 09:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
Four injured, including a child, sheep bike rider in standing dumper, two critical condition
सड़क दुर्घटना में घायल खुशी को सीएचसी सिरसिया में टांका लगाते डॉ. सिद्धार्थ जयसवाल व बगल में घा
-त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर-सिंगरजोत मार्ग पर मल्हवार गांव के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर-सिंगरजोत मार्ग पर मल्हवार गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे खड़े डंपर में बाइक सवार भिड़ गए। इस हादसे में एक मासूम बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी सिरसिया लाया गया। जहां डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया है, जिसमें मासूम बच्ची व बाइक चालक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नावडीह गांव निवासी मोहन लाल पत्नी किरन, साले प्रमोद व छह वर्षीय बेटी खुशी के साथ सोमवार को डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मंगराव गांव रिश्तेदार के घर आए थे। मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे मंगराव से चारों लोग बाइक से गांव नावडीह के लिए निकले थे। अभी चारों शाहपुर-सिंगरजोत मार्ग पर स्थित मल्हवार गांव के पास पहुंचे ही थे कि बेकाबू बाइक सवार सामने खड़े डंपर से भिंड़ गई।
विज्ञापन

इस हादसे में किरन, मोहन लाल, प्रमोद व खुशी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी सिरसिया पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने चारों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसमें बाइक चालक प्रमोद व छ:वर्षीय खुशी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर मृत्युंजय पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी है, डंपर को थाने लाने के लिए कहा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed