फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Four-day training of Nipun Bharat Mission begins

Siddharthnagar News: निपुण भारत मिशन का चार दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ

Thu, 19 Sep 2024 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Four-day training of Nipun Bharat Mission begins
- दूसरे दिन आधे से कम रही शिक्षकों की उपस्थिति
विज्ञापन

-देर तक बंद रहा प्रशिक्षण सभागार, प्रार्थना सभा में 100 के सापेक्ष सिर्फ 28 पुरुष और सात महिला शिक्षक रहे मौजूद
- प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों को बुनियादी भाषा तथा गणित में सभी बच्चों को करना है निपुण
संवाद न्यूज एजेंसी

शाहपुर। निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी भाषा और गणित पर आधारित चार दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण बुधवार को आरंभ हुआ। इसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर शिक्षकों को बच्चों को बुनियादी भाषा और गणित में निपुण बनाना था, लेकिन डुमरियागंज ब्लॉक संसाधन केंद्र पर दूसरे दिन प्रशिक्षण में घोर लापरवाही देखने को मिली। जहां देर तक प्रशिक्षण सभागार बंद रहा, वहीं प्रार्थना सभा में 100 शिक्षकों के सापेक्ष 28 पुरुष शिक्षकों के साथ सात शिक्षिकाएं ही उपस्थित रहीं।
ब्लॉक संसाधन केंद्र डुमरियागंज में निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों में बुनियादी भाषा तथा गणित पर आधारित नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित चार दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें ट्रेनर अरविंद कुमार ने कहा कि एफएलएन के अंतर्गत मैं करूं, हम मिलकर करें और तुम स्वयं करो, सीखने की प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से सभी बच्चों को बुनियादी भाषा तथा गणित में निपुण करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कक्षा एक तथा दो की पाठ्य पुस्तकों में बदलाव किया गया है। प्रशिक्षण में प्राथमिक विद्यालयों के 50-50 के दो बैच के कुल 100 शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया जाना था। शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का समय सुबह 09:30 बजे का समय निर्धारित था, लेकिन सुबह करीब 10:20 बजे तक ट्रेनिंग सेंटर पर ताला लटक रहा था। हकीकत जानने पहुंचे तो ट्रेनिंग कक्ष का ताला खुला और प्रार्थना कराई गई। प्रार्थना में 28 शिक्षक और सात शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। वहीं, शिक्षकों को प्रशिक्षित करने वाले प्रशिक्षक भी बेहद लापरवाह दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच प्रशिक्षकों में सिर्फ एक मौके पर मिले। शेष चार प्रशिक्षक मुस्ताक अहमद, तिलक राम, अनूप कुमार और ऐश्वर्य लता नदारद रहीं। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मैं बाहर हूं। डुमरियागंज के खंड शिक्षा अधिकारी प्रशिक्षण में इलाहाबाद गए हैं। प्रशिक्षण में लापरवाही बेहद गंभीर है। प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही प्रशिक्षण दोबारा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed