{"_id":"604f9b958ebc3ec3982c8c72","slug":"four-clerks-including-accountant-suspended-siddharthnagar-news-gkp388484785","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए कार्यालय के लेखाधिकारी समेत चार लिपिक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए कार्यालय के लेखाधिकारी समेत चार लिपिक निलंबित
विज्ञापन
लेखाधिकारी समेत चार लिपिक निलंबित
शिकायती पत्र पर एडी गोरखपुर की जांच में दोषी पाए गए
नियम विरुद्ध नियुक्तियां, वेतन भुगतान में लिप्त होने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) समेत चार लिपिक को शासन ने निलंबित कर दिया है। शिकायती पत्र पर सहायक शिक्षा निदेशक गोरखपुर की जांच में प्रथम दृष्टया सभी दोषी पाए गए हैं। इन पर शिक्षकों की अवैध एवं नियम विरुद्ध नियुक्तियां, वेतन भुगतान, संबद्धीकरण आदि में संलिप्तता का आरोप है।
शासन के संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह की ओर से महानिदेशक स्कूल शिक्षा को भेजे गए पत्र में अवगत कराया है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी सिद्धार्थनगर के कार्यालय में तैनात तत्कालीन सर्व शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी समेत चार लिपिक के खिलाफ शिकायत हुई है। जांच सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक सप्तम मंडल गोरखपुर से कराई गई। एडी के साथ तत्कालीन बीएसए सूर्यकांत त्रिपाठी की जांच आख्या में जून 2020 में तत्कालीन सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी (एसएसए) समेत आनंद प्रकाश श्रीवास्तव संबद्ध कनिष्ठ सहायक, मुहम्मद इमरान अंसारी, संबद्ध सहायक अध्यापक के मिलीभगत से अवैध एवं नियम विरुद्ध नियुक्तियां, वेतन भुगतान और संबद्धीकरण आदि के संबंध में की गई शिकायत पुष्टि मिली हे। उक्त के साथ यह भी पाया गया है कि उक्त कार्मिकों के साथ ही सुशील श्रीवास्तव वरिष्ठ सहायक भी इस कृत्य में शामिल होने के लिए उत्तरदायी हैं। लिहाजा आनंद, सुशील, मुहम्मद इमरान अंसारी और एसएसए के स्टेनो मिथिलेश सिंह को भी शासन ने निलंबित कर दिया है। शासन के इस कार्रवाई की पुष्टि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह ने की है।