{"_id":"69b1a7bc72383c9940039fe2","slug":"four-children-found-sick-in-the-village-with-symptoms-of-chicken-pox-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-154812-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गांव में चार बच्चे बीमार मिले, चिकन पॉक्स के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गांव में चार बच्चे बीमार मिले, चिकन पॉक्स के लक्षण
Wed, 11 Mar 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
घोसियारी। खेसरहा क्षेत्र के देवगह गांव में चार लोगों में चिकन पॉक्स के लक्षण मिलने पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवाराें के लोगों की जांच की और दवा दी। साथ ही टीम ने सफाई और बचाव के बारे में बताया और ग्रामीणों को जागरूक किया।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के देवगह गांव में कई बच्चों को बुखार और अन्य तरह की समस्याएं थीं। इसकी सूचना सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सुजीत कुमार पांडेय को दी गई। इसके तुरंत बाद बुधवार को डाॅ. नीरज दुबे और कल्पना पाठक की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। डाॅ. नीरज दुबे ने बताया कि चिकन पाॅक्स संक्रामक होता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे तक तुरंत पहुंचता है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
उन्होंने बताया कि नीम के पत्तियों को गर्म पानी में डालकर उससे रोगी को नहलाएं। समय-समय पर दवा लेते रहें। इससे डरने की जरूरत नहीं है। कुछ ही दिनों में यह सही हो जाता है। इस दौरान एहतियात के तौर पर टीम ने घर-घर जाकर अन्य बच्चों में भी दवा का वितरण किया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सुजीत कुमार पांडेय ने कहा कि गर्मी के मौसम में संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ जाता है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचे।