{"_id":"6a5d15b609936cb54b05a1a3","slug":"four-arrested-for-creating-a-ruckus-on-the-station-premises-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-161507-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्टेशन परिसर में उत्पात मचाने के आरोप में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्टेशन परिसर में उत्पात मचाने के आरोप में चार गिरफ्तार
Sun, 19 Jul 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
ढेबरुआ। क्षेत्र के बढ़नी स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में जीआरपी ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, बिहार से आए मजदूरों ने जीआरपी के जवानों पर हाथापाई कर फर्जी मामले में फंसाने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, बिहार से कुछ मजदूर बलरामपुर जिले में धान रोपाई करने के लिए गए हुए थे। शनिवार को रात्रि नौ बजे मजदूरी कार्य के बाद वे वापस बिहार जाने के लिए बढ़नी रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन सुबह होने की वजह से रेलवे स्टेशन के पश्चिम की तरफ वे परिवार के साथ आराम करने लगे। मजदूरों के साथ उपस्थित महिला ने आरोप लगाया कि रात्रि में लगभग 10 बजे जीआरपी के दो सिपाही उनके पास पहुंचे और उनके परिवार के लोगों को गाली देने लगे।
आरपीएफ के बढ़नी के प्रभारी इंस्पेक्टर दिलीप यादव ने बताया शनिवार को रात्रि में जीआरपी जवानों ने कुछ बिहार के मजदूर शराब के नशे में स्टेशन परिसर में हंगामा कर रहे थे। उनके द्वारा मारपीट की सूचना पर आरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे। चार लोगों को पकड़कर आरपीएफ चौकी लाया गया। आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद