फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   found nepali wine and one arrest

नेपाली शराब, विदेशी सुपारी की बड़ी खेप बरामद, एक गिरफ्तार

Wed, 31 May 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 31 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
found nepali wine and one arrest
एसएसबी की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
परसा। भारत-नेपाल सीमा की पिलर संख्या 565 के पास से बुधवार को नेपाली शराबी और विदेशी सुपारी की बड़ी खेप बरामद हुई है। मालवाहक गाड़ी पर रखकर इसे नेपाल से भारत लाया जा रहा था। बरामद सामान में 41 बोरी सुपारी व 5490 शीशी शराब बताया जा रहा है। बरामद सामान सहित चालक को पकड़कर एसएसबी ने कस्टम को सुपुर्द कर दिया है। 
विज्ञापन

एसएसबी 50वीं वाहिनी के जवान बुधवार सुबह बॉर्डर पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर बगही गांव के पास पिलर संख्या 565 के पास मालवाहक को रोक लिया। तलाशी के दौरान 183 पेटी में 5490 बोतल नेपाली शराब और 41 बोरा विदेशी सुपारी बरामद हुआ। पूछताछ में वाहन चालक की पहचान नेपाल के कृष्णानगर वार्ड संख्या चार सेमरा निवासी दिनेश के रूप में हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में चालक ने बताया कि बरामद नेपाली शराब व विदेशी सुपारी बढ़नी के एक व्यक्ति का है। बरामद सामान का अनुमानित मूल्य नौ लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए सामान व चालक सहित बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। इस मौके पर कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर सुमित कुमार पांडेय, मुख्य आरक्षी अशोक शर्मा, आरक्षी सुरेश, अप्पू गोगोई, योगेेंद्र तोमर, मोनू पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed