फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Forms came less than seats, last date extended till 16th

Siddharthnagar News: सीट के अपेक्षा कम आया फार्म, 16 तक बढ़ाई गई अंतिम तिथि

Sat, 13 Jul 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 13 Jul 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Forms came less than seats, last date extended till 16th

विज्ञापन
-प्रस्नातक के 16 विषयों में सीट के सापेक्ष कम आए हैं आवेदन
-विवि में 20 विषयों से परास्नातक व आठ विषयों से स्नातक की होती हैं पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में सीट के सापेक्ष आवेदन कम आने से प्रवेश फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए छात्र 16 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद प्रवेश फार्म के आधार पर छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जाएगा।

विश्वविद्यालय में कला, विज्ञान व वाणिज्य वर्ग के 20 विषयों में परास्नातक के लिए प्रवेश फार्म आया है। जबकि स्नातक के बीए, बीबीए, बीकॉम व बीएसी होमसाइंस व बीएससी के 480 सीटों में प्रवेश होना है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विश्वविद्यालय ने 10 जुलाई तक समय निर्धारित किया था। लेकिन प्रवेश फार्म के अंतिम तिथि तक भी 16 परास्नातक के विषयों में सीट के सापेक्ष कम आवेदन आए हैंं। इससे विश्वविद्यालय ने 16 जुलाई तक प्रवेश फार्म भरने के लिए छात्रों को एक बार और मौका दिया है। उसके बाद प्रवेश फार्म के अनुसार छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन

कुलसचिव अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश फार्म भरने की अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित की गई है। जबकि छह जिलों के महाविद्यालयों को प्रवेश बढ़ाने के लिए जागरूकता फैलाने के भी निर्देश भी दिए गए हैं। जबकि सभी संकायों में 18 जुलाई से 25 जुलाई तक प्रवेश भी लिया जाएगा। सभी विषयों के विभागाध्यक्ष ही छात्रों का प्रवेश लेंगे। इसके लिए छात्र संबंधित विषय के विभागाध्यक्ष से संपर्क कर अपना प्रवेश करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed