{"_id":"61800e543ffdca0ed97fc3cc","slug":"former-mla-accuses-kotwal-of-indecency-siddharthnagar-news-gkp41504839","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक ने कोतवाल पर लगाया अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक ने कोतवाल पर लगाया अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक ने कोतवाल पर लगाया अभद्रता का आरोप
सिद्धार्थनगर। सपा के पूर्व विधायक विजय पासवान ने कपिलवस्तु के तत्कालीन कोतवाल पर अभद्र व्यवहार करने आरोप लगाया है। इस मामले में सोमवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पूर्व विधायक विजय पासवान के मुताबिक, 29 अक्तूबर को विधानसभा क्षेत्र के मोहनाजोत चौराहे पर मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए सेक्टर की बैठक थी। उसके बाद बर्डपुर स्थित कार्यालय में वे बैठे थे। वहीं पर जावेद आलम उर्फ चुन्ने प्रधान के मोबाइल फोन पर किसी ने मारपीट की सूचना दी।
चुन्ने प्रधान कपिलवस्तु के कोतवाल को कॉल करके घटना के संबंध में अवगत कराना चाह रहे थे। आरोप है कि उसके बाद कोतवाल ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद मोहनाजोत हमराहियों के साथ पहुंचे और पार्टी के अध्यक्ष को भी भला बुरा कहने लगे। इससे वह आहत हैं।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। एएसपी को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।