फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Former minister angry over removal of hoarding from Hydel Tiraha

Siddharthnagar News: हाइडिल तिराहे से होर्डिंग हटाने पर भड़के पूर्व मंत्री

Thu, 28 Dec 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 28 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Former minister angry over removal of hoarding from Hydel Tiraha
ईओ को बुलाकर पूछा-विपक्षियों की होर्डिंग लगी तो उनकी क्यों हटाई
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को शहर के हाइडिल तिराहे पर लगी उनकी होर्डिंग को नगर पालिका की तरफ से हटाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने ईओ नगर पालिका परिषद को मौके पर बुलाया। पूछा कि जब विपक्षी दलों एवं अन्य व्यावसायिक होर्डिंग लगी है तो उनकी क्यों हटाई गई? उन्होंने ईओ विंध्याचल को अशोक मार्ग पर लगे अन्य होर्डिंग दिखाए। इस मौके पर आसपास के लोग उनकी बातों को को सुनने के लिए एकत्रित हो गए।
शहर के हाइडिल तिराहे से लेकर अशोक मार्ग, साड़ी तिराहा और कलक्ट्रेट के पास सत्तापक्ष एवं विपक्ष के नेताओं के साथ ही अन्य लोगों के होर्डिंग लगे हुए हैं। इनमें हायडिल तिराहे पर पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी की फोटो वाली होर्डिंग लगी थी, जिसे नगर पालिका की तरफ से बुधवार शाम को चले अभियान के तहत हटा दिया गया। इसकी जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री ने नगर पालिका के ईओ विंध्याचल से कहा कि जब सत्तापक्ष एवं विपक्ष के अन्य नेताओं समेत कई लोगों की होर्डिंग लगी पड़ी है तो सिर्फ उनकी होर्डिंग क्यों हटायी गई? इस पर ईओ की ओर से दूसराें की होर्डिंग लगे रहने की जानकारी नहीं होने की बात कहने पर उन्होंने ईओ को साथ ले जाकर अशोक मार्ग और कलक्ट्रेट के पास दूसरों की होर्डिंग दिखाते हुए नाराजगी व्यक्त की। उसके बाद वहा मौजूद सपा के नेताओं की होर्डिंग भी हटाई गई।
विज्ञापन


नगर पालिका की तरफ से अभियान चलाकर सड़क किनारे लगे होर्डिंग हटाए गए हैं, इसमें किसी प्रकार का पक्षपात नहीं किया गया है।
-विंध्याचल, ईओ नगर पालिका

होर्डिंग हटाने में भेदभाव किया गया था इसलिए ईओ को मौके पर बुलाकर दिखाया। यदि होर्डिंग हटाई गई है तो इसमें समानता होनी चाहिए। जो होर्डिंग नहीं हटाए गए थे, उन्हें मैंने ईओ को दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, पूर्व मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed