फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Former cabinet minister placed under house arrest, accuses government of murdering democracy

Siddharthnagar News: पूर्व कैबिनेट मंत्री नजरबंद, सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप

Fri, 01 May 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 01 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Former cabinet minister placed under house arrest, accuses government of murdering democracy
पिपराझाम स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर त्रिपाठी। सोशल मीडिया
कसया। देवरिया के बरहज में सपा के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे सपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी और प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी को बृहस्पतिवार को सुबह ही कसया पुलिस ने जनरबंद कर दिया। इस पर सपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिला समाजवादी पार्टी की ओर से बरहज में धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें शामिल होने के लिए दोनों नेता रवाना होने वाले थे। इसी दौरान पुलिस ने पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को उनके पिपराझाम स्थित आवास पर और प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी को उनके कोलुहा स्थित घर पर पुलिस निगरानी में रखते हुए बाहर निकलने से रोक दिया। पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस से प्रताड़ित निर्दोष जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। लोकतंत्र में जुर्म के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार सभी को है, लेकिन हाउस अरेस्ट की कार्रवाई यह दर्शाती है कि प्रदेश में अधिनायकवाद की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता के मुद्दों पर आवाज उठाने से रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है। साथ ही आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बरहज क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के प्रधान राजेश और उनके परिजनों और दुबौली के प्रधान गामा को कथित रूप से गलत मुकदमों में फंसाने के विरोध में वह बरहज जा रहे थे। इसके अलावा प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भी आवाज उठाई जानी थी। सपा नेताओं ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे अलोकतांत्रिक बताया। हालांकि मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed