{"_id":"6aa1a28b8b216b47e407585a","slug":"siddharthnagar-news-children-missing-from-school-found-in-gonda-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-164267-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्कूल से लापता बच्चे गोंडा में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्कूल से लापता बच्चे गोंडा में मिले
Wed, 09 Sep 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
इटवा। त्रिलोकपुर पुलिस की सक्रियता से मंगलवार को एक विद्यालय से लापता हुए दो बच्चे बुधवार को गोंडा रेलवे स्टेशन से सुरक्षित घर आ गए। बच्चों के सकुशल वापसी पर परिजन ने खुशी जताई है। बताया जा रहा है कि बच्चे छुट्टी होने के बाद घर जाने के बजाय मुंबई के लिए निकल गए थे। तय समय पर नहीं पहुंचे तो परिवार ने तलाश शुरू की और पुलिस को भी जानकारी दी। इसके बाद खोजबीन शुरू की।
जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत इटवा के वार्ड नंबर नंबर दो अशोक नगर (मुड़िला चंदन राय) निवासी सुनील भट्ट और अर्जुन शर्मा के नाबालिग पुत्र आदर्श, इशांत मंगलवार को घर से स्कूल गए हुए थे। दोपहर बाद विद्यालय से हुई छुट्टी के बाद जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजन घबरा गए। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल त्रिलोकपुर पुलिस को दी। इस बीच किसी यात्री ने लावारिस हाल में दो बच्चों के सफर करने की सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने गोंडा में उन्हें उतरवाकर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। त्रिलोकपुर पुलिस की पूछताछ में रेलवे चाइल्ड लाइन गोंडा ने दोनों बच्चों के होने की सूचना मिली। जानकारी त्रिलोकपुर पुलिस ने परिजन को दी। जानकारी मिलते ही परिजन चेयरमैन विकास जायसवाल के साथ गोंडा के लिए रवाना हो गए। औपचारिकता पूरी कर बच्चों को बुधवार देर शाम घर ले आया गया। बच्चों के सकुशल वापसी पर परिजनों ने त्रिलोकपुर पुलिस का आभार जताया है।