फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Former bank employee dies in road accident

Siddharthnagar News: पूर्व बैंककर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत

Wed, 28 Feb 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 28 Feb 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Former bank employee dies in road accident
डुमरियागंज। मुकदमे की पैरवी के लिए हाईकोर्ट गए पूर्व बैंककर्मी की इलाहाबाद से लौटने के दौरान सड़क हादसे में जान चली गई। उनके साथ गया एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बस्ती जिले के कप्तानगंज में रोडवेज बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मारने से हुआ। इतना ही नहीं बस को पीछे से एक ट्रक ने भी टक्कर मारी। मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बस्ती पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया था। मौत की खबर मिलने के बाद परिवार के लोग बस्ती के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन


डुमरियागंज नगर पंचायत के हबीबुल्लानगर वार्ड निवासी सगीर अहमद (70) सोमवार की सुबह अपने साथ कृष्णा नगर निवासी खालिद (22) को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में वकील से मिलने गए थे। जहां से वह सोमवार की रात रोडवेज बस से बस्ती के लिए वापस घर आ रहे थे। बस बस्ती जिले के कप्तानगंज के पास पहुंची थी कि तेज रफ्तार से रोडवेज बस को चला रहे ड्राइवर ने सामने जा रही ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस को पीछे आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में बस में सवार 33 यात्रियों में करीब 14 यात्री घायल हो गए। वहीं, बस में बाएं तरफ आगे बैठे सगीर अहमद के सिर और पैर के साथ ही पूरे शरीर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई। खालिद के बाएं हाथ की दोनों हड्डी टूट गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मृतक सगीर अहमद और खालिद को बस्ती जिला अस्पताल भेज दिया। जहां खालिद का इलाज चल रहा है। इधर, सगीर अहमद के घर हादसे की सूचना मिलने पर उनके परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां सगीर अहमद के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, डॉक्टरों ने बताया कि खालिद के हाथ का ऑपरेशन किया जाएगा। मौत की जानकारी के बाद मोहल्ले में मातम छा गया है। इस संबंध में डुमरियागंज इंस्पेक्टर मुकेश राय ने बताया कि बस्ती में हुई दुर्घटना की जानकारी है। हादसे में डुमरियागंज के एक व्यक्ति की मौत हुई है। सूचना उनके परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed