फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Forgiveness, mercy will embrace peace in society

क्षमा, दया अपनाने से ही समाज में होगी शांति

Tue, 19 Apr 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 19 Apr 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Forgiveness, mercy will embrace peace in society
महावीर जयंती समारोह को संबोधित करते भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तहसील क्षेत्र के खोरिया रघुवीर सिंह में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने महावीर जयंती मनाई। इस अवसर गोष्ठी में जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान महावीर को याद किया। उनके सिद्धांतों को अपनाते हुए समाज को नई दिशा देने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

कायक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि ईश्वर सभी के जीवन में सुख और समृद्धि प्रदान करते हुए समस्त विघ्न बाधाओं को दूर कर दया और क्षमा जैसे दिव्य मानवीय गुणों से अलंकृत करें।
विज्ञापन

भगवान महावीर ने क्षमा और दया को ही श्रेष्ठ साधन बताया है। आज के हिंसाग्रस्त समाज में क्षमा और दान ही सही माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के तहत 14 से 24 अप्रैल तक गांवों में चौपाल लगाकर केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी और सर्व समाज के हितों की रक्षा के लिए चलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी लोककल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए देशभर के 52000 गांवों में चौपाल आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए लोगों से भाजपा से जुडने और 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को यूपी में सरकार बनाने में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर मुकादम अली, मुस्तकीम, यशोदा चौबे, वेदमणि दुबे, ग्राम प्रधान अटल बिहारी दुबे, परमानंद दुबे, राजेंद्र पाठक, पवन पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed