फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Foos' hut set on fire, property destroyed

Siddharthnagar News: फूस की झोपड़ी में लगी आग, सामान नष्ट

Tue, 13 Jan 2026 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Foos' hut set on fire, property destroyed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नीचाफा के पेशकार डीह में सोमवार रात एक झोपड़ी में आग लग गई। आग में घरेलू सामान समेत एक भैंस व तीन बकरियां मर गईं। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने आकलन रिपोर्ट तहसीलदार को भेज दी है।
क्षेत्र के पेशकार डीह निवासी हनुमान गौतम की माता सोमवार की रात छप्पर के मकान में भैंस, बकरियों को बांध कर सोने चली गईं। रात के लगभग 11:00 बजे जानवरों के चिल्लाने की आवाज सुनने पर आंख खुली तो देखा छप्पर में आग की लपटें उठ रही हैं। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसियों व अन्य आग बुझाने के लिए पानी डालना शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब उसकी चपेट में आकर एक भैंस व तीन बकरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

हनुमान गौतम के अनुसार आग की घटना में घरेलू सामान भी जल गया। मंगलवार सुबह चेयरमैन धर्मराज वर्मा पीड़ित के घर पहुंचे। तहसीलदार रवि कुमार यादव ने बताया कि नियमानुसार पीड़ित को संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed