{"_id":"6a10a5ec70d053b629096795","slug":"fog-prevailed-throughout-the-day-humidity-increased-the-trouble-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-158627-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दिन भर छाई रही धुंध, उमस ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दिन भर छाई रही धुंध, उमस ने बढ़ाई परेशानी
Sat, 23 May 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 23 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को मौसम का मिजाज कुछ बदला नजर आया। दिन भर आसमान में हल्की धुंध छाई रही, लेकिन इसके बावजूद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा।
धूप की तीव्रता अपेक्षाकृत कम रही, फिर भी वातावरण में नमी और गर्माहट के कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी। हालांकि, रात में पुरवाई चलने से मौसम में हल्का बदलाव आया और अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
दिन के समय उमस और गर्म हवा के मिश्रित असर से लोगों को घुटन महसूस हुई। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही सामान्य से कम रही। घरों और दुकानों में पंखे व कूलर भी पर्याप्त राहत नहीं दे सके। शाम ढलने के बाद चली पुरवाई ने कुछ राहत जरूर पहुंचाई, लेकिन उमस पूरी तरह खत्म नहीं हुई।
विज्ञापन
मौसम के बदले रुख का असर रात में भी देखने को मिला। तापमान में हल्की गिरावट के बावजूद वातावरण में नमी अधिक रहने से लोगों को बेचैनी बनी रही। बिजली की बढ़ती मांग के बीच कई इलाकों में लो-वोल्टेज और कटौती की शिकायतें भी सामने आती रहीं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे मौसम में लू के साथ उमस शरीर पर अतिरिक्त दबाव डालती है। अस्पतालों में सिरदर्द, थकान, कमजोरी, चक्कर और शरीर में पानी की कमी से जुड़ी शिकायतें बनी हुई हैं।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानियों के अनुसार शनिवार को मौसम फिर सख्त हो सकता है। पूर्वानुमान है कि दिन में लू चल सकती है और अधिकतम तापमान में शुक्रवार की तुलना में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।
र