{"_id":"678699e5a0f6ed0ea8029986","slug":"fog-prevailed-melting-increased-due-to-westerly-wind-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-130760-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छाया रहा कोहरा, पछुआ हवा से बढ़ी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छाया रहा कोहरा, पछुआ हवा से बढ़ी गलन
विज्ञापन
शहर के अशोक मार्ग पर सुबह से लेकर शाम तक छाया रहा धुंध। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। धूप खिलने के बाद अचानक से कोहरा छाने से मंगलवार को ठंड बढ़ गई, जबकि पूरे दिन पछुआ हवा चलने से लोग ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ से चल रही पछुआ से गलन बढ़ी है।
मंगलवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा, पूरे दिन बादल छाने व कोहरा होने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली, जबकि दिन में 15 से 20 किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। कोहरा छाने से शहर सहित कस्बों में पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा। वाहनों की रफ्तार भी कम हो गई। मकर संक्रांति की छुट्टी होने के बाद भी लोग घरोंं में दुबके रहे। पूरे दिन चल रही पछुआ हवा ने तराई क्षेत्र को एक बार फिर कड़ाके की ठंड का अहसास करवाया। ठंड होने से लोगों जगह-जगह अलाव सेकते नजर आए।
मौसम विभाग के अनुसार आगे भी ठंड जारी रहेगी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से सर्दी का असर इस तरफ हो रहा है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
व