Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fog in the morning and evening, the westerly wind neutralizing the sunlight

Siddharthnagar News: सुबह-शाम कोहरा, धूप को बेअसर कर रही पछुआ

Fri, 17 Jan 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 17 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Fog in the morning and evening, the westerly wind neutralizing the sunlight
कलेक्ट्रेट परिसर में धूप का आनंद लेते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में कड़ाके की ठंड जारी है। शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के कारण लोगों को काफी ठंड महसूस हुई। हालांकि दोपहर बाद कुछ देर के धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। वैसे दिन भर पछुआ हवा चलने से कनकनी बनी रही। जिले में अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ गया, लेकिन ठंड बरकरार रहा।

मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर रहने की संभावना है। पछुआ हवा दिनभर जारी रहने से न्यूनतम तापमान में भी काफी कमी आई। शुक्रवार को 11 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पछुआ हवा चलते रहने से ठंड जारी रही। लेकिन धूप निकलने पर लोग छतों पर धूप का आनंद लेते नजर आए। ठंड के कारण सूर्य की ताप का भी कोई असर नहीं दिखा। मौसम विभाग के अनुसार अभी पछुआ हवा चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर में धूप खिलेगा, जबकि सुबह शाम कोहरा छाने से ठंड भी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed