{"_id":"5ddeb4128ebc3e54b849c99a","slug":"five-smugglers-arrested-with-tobacco-siddharthnagar-news-gkp3309804175","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबाकू के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
परसा। एसएसबी की 43वीं वाहिनी के जवानों ने नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान भारत से नेपाल ले जाए जा रहे दो क्विंटल से अधिक तंबाकू व भारी मात्रा में दवाओं के साथ पांच नेपाली तस्करों को पकड़ा। पूछताछ के बाद उसे कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है।
एसएसबी की 43वीं वाहिनी के चरिगवां बीओपी के जवानों ने नेपाल सीमा पर स्थित पिलर संख्या 561/161 के पास जांच के दौरान भारत से नेपाल ले जाए जा रहे 210 किग्रा तंबाकू खैनी व विभिन्न प्रकार की अंग्रेजी दवाइयों व पांच नेपाली तस्करों को साइकिलों के साथ पकड़ा। पकड़े गए नेपाली तस्करों की पहचान रामचंद्र पासी लिवासी गांव बड़की बढ़नी महराजगंज नगर पालिका वार्ड नंबर सात थाना कुशहवा बढनी, जिला कपिलवस्तु नेपाल, रिंकू लोनिया निवासी सद्भभरा, महराजगंज नगर पालिका वार्ड नंबर छह थाना कुशहवा बढनी, जिला कपिलवस्तु, मौसम कोहार निवासी सद्भभरा, महराजगंज नगर पालिका वार्ड नंबर छह थाना कुशहवा बढनी जिला कपिलवस्तु, विजय यादव निवासी सद्भभरा महराजगंज नगर पालिका वार्ड नंबर छह थाना कुशहवा बढनी, जिला कपिलवस्तु नेपाल, अश्वनी कुमार निवासी कर्मा कृष्णानगर नगरपालिका वार्ड नंबर तीन थाना बहादुरगंज, जिला कपिलवस्तु नेपाल है। पकड़ी गई वस्तुओं का मूल्य एक लाख 22178 रुपये आंका गया है।