फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Five quintals of Rasgulla were kept for sale, foul smell was coming

Siddharthnagar News: बेचने के लिए रखा था पांच क्विंटल रसगुल्ला, आ रही थी दुर्गंध

Tue, 29 Aug 2023 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Five quintals of Rasgulla were kept for sale, foul smell was coming
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा बांसी में मिठाई की दुकान पर छापेमारी के दौरान मिला खराब मिठाई।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा, रसगुल्ला का सैंपल लेकर कराया नष्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सहायक आयुक्त खाद्य, बस्ती मंडल विनीत कुमार पांडेय एवं सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सिद्धार्थनगर जीके दुबे के नेतृत्व में रक्षाबंधन के मौके पर मंगलवार देर शाम बांसी तहसील के काजी रूधौली में छापा मारा। दुकान में मिली पांच क्विंटल छेना खराब होने पर नष्ट करा दिया। टीम ने मिठाई का सैंपल लिया है, जिसे जांच के लिए खाद्य विश्वेषक प्रयोगशाला लखनऊ में भेजा जाएगा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रभानु पटेल, आरएन वर्मा, पीके वर्मा , विजय कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सिद्धार्थनगर जीके दुबे ने बताया कि काज़ी रुधौली में 500 किलो ग्राम छेना रसगुल्ला से दुर्गंध आ रही थी। मिठाई सड़ी हुई प्रतीत हुई और उसे खाने से स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका थी इसलिए इसे बिक्री से पहले नष्ट करा दिया गया। मिठाई का सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने रक्षाबंधन के माैके पर अधिक मात्रा में मिठाइयों की बिक्री हो रही है। बाजार में दूषित या मिलावटी मिठाई की बिक्री न हो इसलिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच कर रही है। मिलावटी मिठाई बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed