फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Five people including two women were injured in the accident

दुर्घटना में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल

Mon, 24 Oct 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 24 Oct 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Five people including two women were injured in the accident
चंडीगढ़ में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
उसका बाजार। नौगढ़-उसका मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उसका बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ के पास कार से टक्कर के बाद सवारियों से भरी टेंपो पलट गई। हादसे में दो महिला समेत पांच घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अली हुसैन को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद कार चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

नौगढ़ से उसका बाजार को जा रही टेंपो को विपरीत दिशा से आ रही तेज गति की अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टेंपो सड़क किनारे पलट गई। हादसे में टेंपो ड्राइवर समेत बैठी सात सवारियों में से पांच को चोट आई। घायलों में थाना उसका बाजार के ग्राम मदनपुर निवासी अली हुसैन (35), ग्राम परसा बुजुर्ग निवासी केवली (50), सदर थाना क्षेत्र के ग्राम परसा महापात्र निवासी जाकिर हुसैन (40), ग्राम सेमरा निवासी रामरती (60) व थाना कपिलवस्तु के ग्राम बर्डपुर निवासी गुरुवाज सिंह (50) घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। इस संबंध में एसओ उसका बाजार राजदेव मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed