फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Five hundred crores sitting for one and a half year, the spinal cord is slipping from the pits

Siddharthnagar News: डेढ़ साल से धरे बैठे पांच सौ करोड़, गड्ढों से खिसक रही रीढ़ की हड्डी

Tue, 20 Jun 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 20 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Five hundred crores sitting for one and a half year, the spinal cord is slipping from the pits
जर्जर और गढ्डे में तब्दील शोहरतगढ़ के पास एसएच 730। संवाद
सिद्धार्थनगर। उसका बाजार से शहर होते हुए शोहरतगढ़ जाने वाले एनएच 730 के गड्ढों से राहगीरों के रीढ़ की हड्डी खिसक रही है। जबकि डेढ़ वर्ष पूर्व 32 किमी लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढि़करण के लिए पांच सौ करोड़ रुपये आवंटित हो चुके हैं। है। इस बीच वन विभाग से एनओसी के इंतजार में अटका निर्माण कार्य अब बरसात के मौसम के चार माह बाद ही शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

पांच वर्ष से महराजगंज जिले की सीमा से उसका व शहर होते हुए शोहरतगढ़ तक क्षतिग्रस्त एनएच 730 के गड्ढों ने कईयों को कमर, पीठ और गर्दन में दर्द दे दिया है। हालत यह है कि इन गड्ढों के दर्द से बचने के लिए शहर से गोरखपुर जाने वाले और दूसरी तरफ शोहरतगढ़ व बढ़नी की यात्रा करने वाले दो व चार पहिया वाहन चालक इस सड़क पर यात्रा करने से कतराते हैं। एनएच 730 के चाैड़ीकरण एवं सुदृढि़करण के लिए जनवरी 2022 में पांच सौ करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली और धन आवंटित हो चुका है। इसके बाद एनएच सड़क किनारे से पेड़ों को हटाने के लिए वन विभाग से एनओसी लेने के लिए आनॅलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक वर्ष से उलझी हुई है। वर्तमान में एनओसी आवेदन की फाइल जिले से प्रदेश स्तर तक पहुंची है, जहां से केंद्र में भेजकर अनुमति लेनी बाकी है। साथ ही इस मार्ग पर दो स्थानों पर बाईपास निर्माण के लिए किसानों से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। यह दोनों प्रक्रिया अगर पूर्ण भी हो जाती है तो इधर बरसात का मौसम शुरू होने से सड़क निर्माण कार्य चार माह तक लंबित रहेगा। वाहन चालक रामवीर कहते है कि अब भी चार माह तक इस सड़क के गड्ढे से गुजरना रीढ़ की हड्डी के दर्द को और बढ़ा देगा।
विज्ञापन

--------------
साढ़े नौ किमी लंबे बनेंगे दो बाईपास
पांच सौ करोड़ की लागत से महराजगंज जिले की सीमा से शोहरतगढ़ तक 32 किमी एनएच के चौड़ीकरण एवं सुदृढि़करण के साथ ही उसका में सात किमी लंबा बाईपास बनेगा। इसके लिए जिले में चार गांवों के किसानों से आठ हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित करने की कार्रवाई चल रही है। इसके अलावा चिल्हिया रेलवे क्रासिंग के पास 2.5 किमी लंबा बाईपास बनेगा, जिसके बीच रेलवे अंडरपास बनेगा। वहीं शोहरतगढ़ में 189 करोड़ रुपये की लागत से नौ किमी बाईपास एवं दो रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
निर्माण पूरा होता तो इन झंझटों से मिल जाता छुटकारा
एनएच निर्माण पूरा होने पर सड़क के गड्ढों से मुक्ति मिलने के साथ ही तीन रेलवे क्राॅसिंंगों के बंद होने से लगने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा। इससे वाहन चालकों को प्रतिदिन मिलने वाले दर्द से छुटकारा मिलेगा। साथ ही इन रेलवे क्राॅसिंगों पर रुककर वाहन चालकों को ट्रेनों के गुजरने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं शोहरतगढ़ में बाईपास और दो ओवरब्रिज के निर्माण से कस्बे में संकरी सड़क में फंसकर लगने वाले जाम से भी वाहन चालकों को मुक्ति मिल जाएगी।
----------------
एनएच पर शोहरतगढ़ के आगे गौहनिया चौराहे से बढ़ते ही सड़क पर चलना मुश्किल रहता है, साथ ही सनई तक हिचकोले खाते हुए चलना पड़ता है। जिससे कमर और पीठ में दर्द शुरू हो गया है।
- विकास सिंह, वाहन चालक



गौहनिया से प्रतिदिन जिला मुख्यालय तक सफर करता हूं। सनई तक एनएच पर पर जगह-जगह गड्ढों में हिचकोले खाने से रीढ़ की हड्डी में दर्द बढ़ गया है। साथ ही हर समय हादसे का डर रहता है।

- अजय शुक्ला, वाहन चालक
----------------
एनएच निर्माण के लिए किसानों से भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया और सड़क चौड़ीकरण के लिए किनारे के पेड़ों को हटाने के लिए एनओसी लेने की प्रक्रिया चल रही है, बरसात बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
- आरके वर्मा, अधिशासी अभियंता, एनएच
---------------------------
अस्पताल में प्रतिदिन आ रहे दर्द के मरीज
जिला अस्पताल समेत अन्य सरकारी व निजी अस्पतालों पर कमर, पीठ व गर्दन दर्द के मरीज आ रहे है। चिकित्सक उन्हें गड्ढों वाली सड़क पर बाइक अथवा कार चलाने से मना कर रहे है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. केके यादव का कहना है कि वर्तमान में गड्ढाें में हिचकोले खाने से वाहन चालकों को रीढ़ की हड्डी के दर्द की समस्या सामने आ रही है। इस तरह के मरीजों की तादाद प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed