{"_id":"6a35864640dec723e4087a67","slug":"five-fertilizer-shops-raided-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-160063-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उर्वरक की पांच दुकानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उर्वरक की पांच दुकानों पर छापा
Fri, 19 Jun 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। डुमरियागंज के एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न निजी उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उर्वरकों की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री अभिलेख और भंडारण व्यवस्था की गहन जांच की गई।
एसडीएम ने प्रशांत खाद भंडार मंजीरपुर, हरिमंगल खाद भंडार महनुआ, यदुनंदन खाद भंडार महनुआ, मिश्रा खाद भंडार भनवापुर और संतोष खाद भंडार भनवापुर का निरीक्षण कर अभिलेखों का सत्यापन किया।
उन्होंने दुकानों पर उपलब्ध उर्वरकों के स्टॉक और बिक्री रजिस्टर का मिलान करते हुए वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिन दुकानों में कुछ कमियां और अनियमितताएं मिलीं, उन्हें तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
साथ ही भविष्य में नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। इस अवसर पर विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. अनूप द्विवेदी ने किसानों से अपील की कि उर्वरक वितरण से संबंधित किसी भी शिकायत की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई की जा सके। संवाद