फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Five eligible people are not taking advantage of housing, their names will be out of the list

Siddharthnagar News: पांच पात्र नहीं ले रहे आवास का लाभ, सूची से बाहर होगा नाम

Tue, 24 Sep 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 24 Sep 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Five eligible people are not taking advantage of housing, their names will be out of the list
डुमरियागं। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के सर्वे में पात्र मिले पांच लाभार्थी आवास बनवाने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। इन आवेदकों को पात्र होने की जानकारी देने के बाद भी लाभार्थी योजना का लाभ नहीं उठा रहे हैं। विभाग इन्हें अपात्र करने के लिए डुमरियागंज नगर पंचायत के सूचना बोर्ड पर सूची चस्पा कराकर बाहर करने में जुट गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण के अंतर्गत नगर पंचायत डुमरियागंज में 671 व 810 लोगों ने आवास के लिए आवेदन किया था। जिनका डीपीआर बनाकर पात्रता का सर्वे करवाया गया था, जिसमें डीपीआर 671 में से 65 व डीपीआर 810 में से 62 लोगों को अपात्र पाए जाने पर डीपीआर संशोधित करते हुए नया डीपीआर 606 व 748 लोगों को आवास का लाभ देने के लिए बनाया गया था। उक्त संशोधित डीपीआर 606 में से चार व डीपीआर 748 में से एक लाभार्थी का निर्माण कार्य स्थगित हैं, ऐसे में विभाग ने उक्त पांचों लाभार्थियों सकीला, आरव खातून चौधरी, नैनमती, सबीना बानो, इंदू को अपात्र घोषित करते हुए उनके नाम की सूची नगर पंचायत के सूचना बोर्ड पर चस्पा कर आपत्ति मांगी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed