फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Five dialysis machines sent to other districts

दूसरे जिलों में भेजी गईं डायलिसिस की पांच मशीनें

Wed, 14 Sep 2022 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Five dialysis machines sent to other districts
जिला अस्पताल में स्थित डायलिसिस सेंटर। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
दूसरे जिलों में भेजी गईं डायलिसिस की पांच मशीनें
विज्ञापन

निजी अस्पताल में डायलिसिस कराने में ढीली हो रही मरीजों की जेब
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला अस्पताल में नौ माह पहले आईं डायलिसिस की पांच मशीनें दूसरे जिलों में भेज दी गई हैं। वजह डायलिसिस करने वाली फर्म को एनएचएम से अनुमति नहीं मिल पाई है।
संयुक्त जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में दस मशीनों से प्रतिदिन 30 मरीजों की डायलिसिस होती है। गंभीर मरीजों की सप्ताह में दो या तीन बार डायलिसिस करानी पड़ती है। इन मशीनों से करीब 80 मरीजों की नियमित डायलिसिस हो पा रही है। नई मशीनों के इंस्टाल होने के बाद 45 नए मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिल सकती थी।
विज्ञापन

गुर्दा के जिन मरीजों की सरकारी अस्पताल में डायलिसिस नहीं हो पाती है, उन्हें निजी अस्पताल में एक बार डायलिसिस कराने पर 2500 से 3000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। डायलिसिस करने वाली संस्था के क्षेत्रीय प्रबंधक शुभम गिरि ने बताया कि कजिले में नौ माह तक डायलिसिस की पांच मशीनें रखीं थीं, लेकिन शुरू करने की अनुमति नहीं मिल पाई। मशीनों की वारंटी अवधि समाप्त हो रही थी, इस कारण चार मशीनों को संतकबीरनगर एवं एक मशीन को महराजगंज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में पांच नई मशीनों की आवश्यकता है। यूनिट में मशीनों की संख्या बढ़ाने के लिए पुन: पत्र लिखा जाएगा। पहले अनुमति प्राप्त की जाएगी, फिर मशीन मंगाई जाएगी।
डॉ. एके झा, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed