फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Five burnt by fire after fire

आग लगने से पांच आशियाने जले

Tue, 25 Apr 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 25 Apr 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Five burnt by fire after fire
बर्डपुर के करमैनी में आग से सब कुछ जल गया। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के करौंदा नानकार गांव में मंगलवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच आशियाने राख हो गए। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को देते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। करौंदा नानकार गांव के दक्षिणी छोर पर मंगलवार को अचानक आग लग गई। हवा के तेज झोंकों से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने रामनरेश, जोखू, रामअशीष, बेचन, गल्लूर के आशियानों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के मुताबिक आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।
विज्ञापन

मौके पर टीम पहुंची, लेकिन आग बुझाने के लिए गड्ढे में पानी भरने की बात कहने लगी। जब गड्ढे में पानी भरा गया तो फायर ब्रिगेड वाहन की मशीन ने काम करना बंद कर दिया। अगलगी से झोपड़ियों में रखा घर-गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया है। गांव के संदीप कुमार मिश्र, मनोज मिश्र, गौरव, शुभग, अमन, रामकिशुन, नवीन, अभय आदि ने तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बर्डपुर। मोहाना थाना अंतर्गत करमैनी में आग लगने से 15 आशियाने जल गए। आग लगने का कारण पास के गांव में गेहूं का डंठल जलाया जाना बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड टीम की मदद से आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को शाम करीब 4 बजे बर्डपुर नंबर 5 के करमैनी गांव के सीवान में आग की लपटें उठी।
लोग जब तक कुछ समझ पाते आग ने आबादी का रूख कर दिया। देखते ही देखते आग ने विक्रम के आशियाने को चपेट में ले लिया। इसके अलावा विशाल, राधेश्याम, गोमती, सनाउल्लाह, रामप्रसाद, रामकेश, गोगई, घनश्याम, महीउल्लाह, मनमोटे, बुधई के करीब 15 आशियाने जल गए। आग से घर में रखा अनाज, कपड़ा, घर-गृहस्थी के अन्य सामान नष्ट हो गए। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से टीम ने आग पर काबू पाया। अगलगी से पीड़ित बुधई के बेटी की शादी 30 अप्रैल को है। आग से घर में रखा शादी का सामान भी जल गया। पीड़ित परिवार का बुरा हाल है। उधर, पुरानी नौगढ़ स्थित शिवमंदिर के सामने दुर्गेश बिजली सजावट के गोदाम में अज्ञात कारणों से लगी आग से लाखों का समान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed